Bollywood News


प्यार का पंचनामा 2 के सनी और सोनाली दिखेंगे फिर एक साथ

प्यार का पंचनामा 2 से पहचान बनाने वाले एक्टर सनी निजर और एक्ट्रेस सोनाली सेगल फिर एक साथ आपके लिए एक फैमिली कॉमेडी ड्रामा लेकर आने के लिए तैयार हैं.

दोनों की अगली फिल्म 'जय मम्मी दी' एनाउन्स हो गयी है और इसका पोस्टर भी जारी कर दिया गया है जिसमे दोनों इस बार एक कपल के रोप्प में हमें नज़र आएँगे जिनकी जिंदगियों में एक दुसरे की मांओं की वजह से उथल पुथल मच जाती है और शुरू होता है कॉमेडी और ड्रामा.फिल्म की मुख्य अदाकारा सोनाली सहगल ने इन्स्टाग्राम पर अपने फैन्स के साथ फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया-



सनी इस एपेहले प्यार का पंचनामा 2 में सोनाली के साथ नज़र आ चुके हैं वहीँ सोनाली प्यार का पंचनामा सीरीज की दोनों फिल्मों में दिख चुकी है. 'जय मम्मी दी' का निर्देशन करेंगे नवजोत गुलाटी और फिल्म के निर्माता होंगे भूषण कुमार, क्रिशन कुमार, लव रंजन और अंकुर गर्ग.

सनी और सोनाली के साथ - साथ फिल्म में सुप्रिया पाठक, पूनम ढिल्लों, शिवानी सैनी और शरत सक्सेना भी नज़र आएँगे. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और यह अगले साल 17 जनवरी को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load