Bollywood News


कल रिलीज़ होगा प्रियंका की 'द स्काई इज़ पिंक' का ट्रेलर

प्रियंका चोपडा, फरहान अख्तर, ज़ायरा वासिम और रोहित सराफ स्टारर फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' का ट्रेलर कल रिलीज़ किया जाएगा, फ़िलहाल आपके लिए पेश है फिल्म का फर्स्ट पोस्टर जिसमे फिल्म के चारों किरदार मस्ती करते हुए नज़र आ रहे हैं खासकर फरहान अख्तर और प्रियंका चोपडा.

बता दें की 'द स्काई इज़ पिंक' के ज़रिये प्रियंका चोपडा 3 साल बाद बॉलीवुड में नज़र आने वाली हैं. फिल्म एक मोटीवेशनल स्पीकर आयशा यानी ज़ायरा वासिम पर आधारित है जिसे पल्मोनरी फाइब्रोसिस नाम की बीमारी होती है प्रियंका ज़ायरा का मां अदिति के किरदार में नज़र आएंगी और फरहान पिता के किरदार में और रोहित सराफ एषा के भाई के किरदार में.

प्रियंका ने फिल्म का पहला पोस्टर इन्स्टाग्राम पर शेयर किया-



फिल्म को रिलीज़ से पहले ही काफी तारीफ भी मिल चुकी है यहाँ तक की 13 सितम्बर को इसे टोरंटो फिल्म इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया जाएगा. द स्काई इज़ पिंक को डायरेक्ट किया है शोनाली बोस ने और प्रोड्यूस किया है रौनी स्क्रूवाला, सिद्दार्थ रॉय कपूर और प्रियंका चोपडा ने.

गौरतलब है की एक्ट्रेस जायरा वासिम की बतौर अभिनेत्री यह आखिरी बॉलीवुड फिल्म होगी, कुछ महीने पहले जायरा ने अपने काम की वजह से अपने मज़हब को वक़्त ना दे पाने के कारण बॉलीवुड और एक्टिंग को अलविदा कह दिया था. फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज़ किया जाएगा और फिल्म आपको देखने को मिलेगी 11 अक्टूबर को.

End of content

No more pages to load