Bollywood News


आनंद राय की 'राँझना' का बनेगा सिक्वेल?

खबरों की अगर माने तो बॉलीवुड की हवाओं में कुछ यही बात उड़ रही है. निर्देशक आनंद एल राय 'जीरो' के ल्फोप होने के बाद अब शायद रिस्क नहीं लेना चाहते और इसीलिए वे अपनी 2013 की सुपरहिट फिल्म 'रांझाना' का सिक्वेल बनाने वाले हैं.

2013 में रिलीज़ हुई 'रांझना' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और 'धनुष' और 'सोनम कपूर' की हटके जोड़ी लोगों को बहुत पसंद भी आई थी. धनुष और सोनम दोनों को ही अपनी एक्टिंग के लिए खूब तारीफ भी मिली थी और इसीलिए शायद आनंद राय राँझना का सिक्वेल बनाने वाले हैं जिसमे इस बार धनुष नज़र आएँगे मगर सोनम की जगह लेंगी 'सारा अली खान'.

यह फिल्म राँझना का डायरेक्ट सिक्वेल नही होगी बल्कि उसी तरह की एक अलग कहानी होगी जिसकी शूटिंग इस साल दिसंबर या फिर अगले साल जनवरी से शुरू हो सकती है.

बता दें की 2013 में आई राँझना से धनुष ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था, फिल्म के लिए उन्होंने हिंदी भी सीखी थी और उनका किरदार कुंदन आज भी काफी मशहूर है. राँझना के बाद धनुष ने अमिताभ बच्चन के साथ 'शमिताभ' में भी काम किया मगर फिल्म ख़ास कमाल नही कर पायी थी.

ऐसे में फिर एक बार धनुष को हिंदी बोलते हुए बनारस की गलियों में रोमांस करते देखने मजेदार रहेगा और सारा अली खान के साथ उनकी जोड़ी तो नई और इंटरेस्टिंग है ही. आनंद राय फिल्म का निर्देशन करने के साथ ही, टी सीरीज के साथ मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस भी करेंगे.

End of content

No more pages to load