Bollywood News


इस फिल्म के लिए राजकुमार राव ने लिए 9 करोड़ रुपये?

इस फिल्म के लिए राजकुमार राव ने लिए 9 करोड़ रुपये?
धर्मेन्द्र, अमिताभ बच्चन, शर्मीला टैगोर और जया बच्चन स्टारर फिल्म 'चुपके - चुपके' के रीमेक में राजकुमार राव काम करने वाले हैं ये कन्फर्म है, 1975 में आई ऋषिकेश मुख़र्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस बार भी उतनी ही मीठी और मजेदार होने वाली है, ऐसे में फिल्म से जूड़ी एक और मजेदार खबर सामने आई है.

'स्त्री' के ब्लॉकबस्टर साबित होने के बाद राजकुमार राव ने अपनी फीस बढ़ा दी थी, मगर कितनी बढाई है ये अब सामने आ रहा है. सूत्रों की मानें तो 'चुपके - चुपके' के रीमेक में काम करने के लिए राजकुमार राव ने 9 करोड़ रुपये की रकम चार्ज की है, जी हाँ!
राजकुमार राव, जो की 'स्त्री' और 'जजमेंटल है क्या' जैसी फिल्मों से अपनी एक्टिंग और स्टार पॉवर का लोहा मनवा चुके हैं उनके करियर की यह अब तक की सबसे ज्यादा फीस होगी अगर यह खबर सच साबित होती है तो.

View this post on Instagram

In @zegnaofficial styled by @thetyagiakshay

A post shared by Raj Kummar Rao (@rajkummar_rao) on



लव रंजन और टी सीरीज द्वारा बनायी जा रही चुपके - चुपके के रीमेक में राजकुमार राव, धर्मेन्द्र द्वारा निभाये डॉक्टर परिमल त्रिपाठी के किरदार में नज़र आएँगे. फिल्म की कहानी वैसी ही रहेगी बस उसमे आज के वक़्त के हिसाब से कुछ बदलाव किये जाएँगे. राजकुमार के अलावा फिल्म के लिए और भी ए लिस्ट कलाकारों से फ़िलहाल बात चल रही है मगर अभी तक किसी का नाम कन्फर्म नही हुआ है.

राजकुमार राव जल्द ही मिखिल मुसले के निर्देशन में बन रही कॉमेडी फिल्म, 'मेड इन चाइना' में मौनी रॉय, बोमन ईरानी, अमायरा दस्तूर और सुमीत व्यास के साथ नज़र आएँगे. फिल्म के निर्माता हैं 'स्त्री' को प्रोड्यूस कर चुके दिनेश विजन और यह रिलीज़ होगी 25 अक्टूबर को.

End of content

No more pages to load