Bollywood News


अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' की 200 करोड़ क्लब में एंट्री!

अक्षय कुमार और विद्या बालन स्टारर जगन शक्ति के निर्देशन में बनी फिल्म, 'मिशन मंगल' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है और फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला अब तक जारी है.

ऐसे में खबर आ रही है की अक्षय कुमार की इस फिल्म ने बॉक्स भारत में 200 करोड़ रूपए का आंकड़ा पार कर लिया है. जी हाँ, सुनने में आ रहा है की मिशन मंगल ने बुधवार को 1 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है और इसके साथ ही यह अक्षय कुमार की लीड रोल में पहली बॉलीवुड फिल्म बन गयी है जिसने बॉक्स ऑफिस पर डबल सेंचुरी लगाई है और इसी के साथ अक्षय भी आखिरकार 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गए हैं.

200 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली 'मिशन मंगल', इस साल की चौथी फिल्म है. इससे पहले विकी कौशल की 'उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक', सलमान खान की 'भारत' और शहीद कपूर की 'कबीर सिंह' भी इस साल 200 करोड़ रूपए की कमाई कर चुकी हैं.

बता दें की मिशन मंगल भारत की स्पेस एजेंसी इसरो के 'मंगलयान' मिशन पर आधारित फिल्म है जिसमे अक्षय कुमार और विद्या बालन के साथ - साथ सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, शर्मन जोशी, कीर्ति कुल्हारी और नित्या मेनन भी अहम् भूमिकाओं में दिखे थे.

फिल्म का निर्देशन किया है जगन शक्ति ने और निर्माता हैं केप ऑफ़ गुड फिल्म्स, होप प्रोडक्शन, फॉक्स स्टार स्टूडियोज, अरुणा भाटिया और अनिल नायडू.

End of content

No more pages to load