Bollywood News


ऐसी रही अक्षय खन्ना - ऋचा चड्ढा की 'सेक्शन 375' की ओपनिंग

अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा स्टारर 'सेक्शन 375' ने रिलीज़ होने से पहले अपने ट्रेलर के ज़रिये तारीफ बटोरी और रिलीज़ होने के बाद फिल्म ने भी तारीफ बटोरी है, अब देखना यह है की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई कितनी की है.

सेक्शन 375 की रिलीज़ होने से पहले ज्यादा पब्लिसिटी नहीं की गयी, न ही फिल्म का ख़ास प्रमोशन किया गया है ऐसे में जो भी कमाइ हुई है वो वर्ड ऑफ़ माउथ पर हुई है और आगे भी अगर बढ़ेगी तो वर्ड ऑफ़ माउथ के ज़रिये ही बढ़ेगी.

फ़िलहाल आंकड़ों पर नज़र डाली जाए तो पहले दिन अजय बहल की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.45 करोड़ रूपए की कमाई की है, जो की ट्रेड पंडितों के अनुमान के मुताबिक ही एक धीमी शुरुआत है.

फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शक दोनों से ही अपने कंटेंट के लिए तारीफ मिल रही है ऐसे में फिल्म के बिज़नस में आज और कल में थोडा बहुत उछाल तो आना चाहिए मगर फिल्म की मास अपील कम होने की वजह और कंटेंट अपील एडल्ट होने की वजह से ये उछाल ज्यादा बड़ी होगी ये नहीं कहा जा सकता है. 'ड्रीम गर्ल' और 'छिछोरे' जैसी फ़िल्में भी, सेक्शन 375 के लिए बड़ी रुकावटें हैं.

बता दें की सेक्शन 375 में अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा के साथ - साथ राहुल भाट, मीरा चोपडा, कृतिका देसाई, कुमुद मिश्रा और अतुल कुलकर्णी भी अहम किरदारों में नज़र आये हैं. फिल्म का निर्देशन किया है अजय बहल ने व निर्माता हैं पैनोरमा स्टूडियोज और टी सिरीज़.

End of content

No more pages to load