Bollywood News


'भूल भुलैया 2' में कार्तिक आर्यन संग दिखेंगी ये अदाकारा?

जब से अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म 'भूल भलैया' के सिक्वल 'भूल भुलैया 2' से कार्तिक आर्यन के पोस्टर्स जारी किये गए हैं तबसे फैन्स ये जाने के उत्सुक हैं कि आखिर कार्तिक के साथ फिल्म में कौन सी बॉलीवुड सुंदरी हमें मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं और ये उत्सुकता दिन प्रतिदिन बढती ही जा रही है.

तो आप भी अगर यही बात सोच रहे है तो इसका जवाब हमें मिल गया है, जी. बॉलीवुड के गलियारों से भूल भुलैया 2 से जुडी लेटेस्ट खबर ये निकल कर आ रही है की 'भूल भुलैया 2' में कार्तिक आर्यन के साथ मुख्य अभिनेत्री होंगी कबीर सिंह में एक शांत क शीतल स्वभाव की 'प्रीती' का किरदार निभा चुकी अभीनेत्री, 'किआरा अडवानी'.

जी हाँ, सूत्रों की मानें तो किआरा का नाम फिल्म के लिए फाइनल कर दिया गया है. जिसका मतलब है की, कृति सेनन, आनन्या पाण्डेय और भूमि पेड्नेकर के साथ काम करने के बाद अब कार्तिक जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर किआरा अडवानी संग रोमांस करते नज़र आने वाले हैं.

कुछ दिन पहले फिल्म के फर्स्ट पोस्टर्स जारी किये गए थे जिनमे कार्तिक आर्यन अक्षय की ही तरह एक साधू के किरदार में नज़र आ रहे थे. बता दें की पिछली फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था मगर 'भूल भुलैया 2' को डायरेक्ट करेंगे अनीस बज्मी. फिल्म अगले साल 31 जुलाई को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load