Bollywood News


'शेरशाह' की शूटिंग के दौरान चोटिल हुए सिद्दार्थ

'शेरशाह' की शूटिंग के दौरान चोटिल हुए सिद्दार्थ
सिद्दार्थ मल्होत्रा और परिणीती चोपडा की फिल्म 'जबरिया जोड़ी' बॉक्स ऑफिस पर जबरिया फ्लॉप साबित हुई, मगर उनकी अगली फिल्म के लिए उनके फैन्स बेहद उत्सुक हैं, जिसमे सिद्दार्थ, परम वीर चक्र से सम्मानित, शहीद कैप्टेन विक्रम बत्रा का किरदार निभाते नज़र आएँगे, मगर फ़िलहाल फिल्म के सेट से एक बुरी खबर आ रही है.

खबर है की 'शेरशाह' की शूटिंग के दौरान एक सिद्दार्थ मल्होत्रा पहाड़ी सड़कों पर मोटरसाइकिल चलाते हुए फिसल गए और गिरने के कारण उनके हाथ और पैर पर हलकी चोटें लगी हैं. मगर सिद्दार्थ ठीक हैं और फिल्म की शूटिंग जारी है.

सुनने में आया है की फिल्म की शूटिंग के बाद सिद्दार्थ और उनके को स्टार शिव, बाइक पर घुमने निकले थे, शिव का बैलेंस बिगड़ने की वजह से बाइक फिसल कर गिर गयी और दोनों को हलकी चोटें आई हैं. दोनों को अस्पताल ले जाया गया और वहां फर्स्ट ऐड के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया.

चोट लगने के बारे में सिद्दार्थ का क्हना था की फिल्म की शूटिंग के दौरान ऐसे छोटे - मोटे हादसे होते रहते हैं, और अगले 2 - 3 दिन में पूरी तरह ठीक हो जाएँगे. हालांकि यह एक गंभीर हादसा हो सकता था मगर किस्मत से उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई है.

फिल्म की बात करें तो 'शेरशाह' में सिद्दार्थ, कारगिल युद्ध के दौरान 'शेरशाह', कहे जाने वाले भारतीय सेना के शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की बहादुरी को परदे पर उतारते दिखेंगे.

शेरशाह का निर्देशन किया है विष्णुवर्धन ने और निर्माता हैं धर्मा प्रोडक्शन और फ्राइडे एंटरटेनमेंट. फिल्म में सिद्दार्थ मल्होत्रा के साथ मुख्य भूमिका में किआरा अडवानी नजर आएंगी. फिल्म हमें अगले साल सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load