Bollywood News


विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म 'घोस्ट' का रोमांचक फर्स्ट लुक!

विक्रम भट्ट, बॉलीवुड उन कुछ चुने हुए निर्देशकों में से एक हैं जो की हॉरर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं और उनकी ये फ़िल्में दर्शकों को पसंद भी आती हैं, विक्रम अपना लोहा, 'राज़', 'राज़ 2', और'1920' जैसी सुपरहिट हॉरर फिल्मों से मनवा भी चुके हैं और अब एक बार फिर हमें डराने के लिए तैयार हैं अपनी आगामी फिल्म 'घोस्ट' से.

अब तक टीवी सीरिअल्स में नज़र आने वाली एक्ट्रेस सनाया इरानी, इस फिल्म के ज़रिये बॉलीवुड में लीड रोल में नज़र आएंगी. निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर भी उनके जन्मदिन पर जारी किया जो की उनके और उनके फैन्स दोनों के लिए एक बड़े गिफ्ट से कम नहीं है, सनाया ने भी फिल्म का पोस्टर फैन्स के साथ इन्स्टाग्राम पर शेयर किया-



घोस्ट, कहानी है एक भारतीय मूल के ब्रिटिश राजनेता, करण खन्ना की, जिस पर ब्रिटेन की अदालत में अपनी पत्नी का क़त्ल करने का केस चलाया जाता है, मगर करण का यह कहना है की उसकी पत्नी को उसने नहीं बल्कि एक भूत ने मारा है और सजा उस भूत को होनी चाहिए.

यह फिल्म, ब्रिटिश अख़बार के आर्टिकल से प्रेरित है जिसमे वहां की एक अदालत ने आत्माओं पर मुकदमा चलाने की इजाज़त दी थी. फिल्म में सनाया के साथ शिवम् भार्गव मुख्य किरदार में नज़र आएँगे और सनाया, करण की वकील, सिमरन सिंह के किरदार में नज़र आएंगी. घोस्ट का निर्देशन करेंगे विक्रम भट्ट और निर्माता हैं वाशु भगनानी. फिल्म 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load