Bollywood News


'अंग्रेजी मीडियम' और 'रूही अफ्ज़ा' की रिलीज़ डेट्स जारी

'अंग्रेजी मीडियम' और 'रूही अफ्ज़ा' की रिलीज़ डेट्स जारी
साकेत चौधरी के निर्देशन में बनी इरफ़ान खान और सबा कमर स्टारर, सुपरहिट फिल्म 'हिंदी मीडियम' का जल्द ही दूसरा पार्ट, 'अंग्रेजी मीडियम' हमें देखने को मिलने वाला है. इस बार भी फिल्म में इरफ़ान खान मुख्य भूमिका निभाते नज़र आएँगे साथ ही फिल्म में कई नए नाम भी शामिल हुए हैं.

अंग्रेजी मीडियम में इरफ़ान के साथ - साथ करीना कपूर खान, किकु शारदा, रणवीर शोरे, डिंपल कपाडिया, पंकज त्रिपाठी भी नज़र आएँगे और दीपक डोबरियाल तो फिल्म में होंगे ही और फिल्म कब देखने को मिलेगी ये सोच रहे फैन्स को इसका जवाब भी मिल गया है.

निर्माता दिनेश विजन, जिनकी प्रोडक्शन कंपनी 'मैडोक फिल्म्स' के बैनर तले 'अंग्रेजी मीडियम' का निर्माण किया जा रहा है, उन्होंने ऐलान किया है की, होमी अदजानिया के निर्देशन में बन रही यह फिल्म, अगले साल 20 मार्च को रिलीज़ होगी

इसके साथ ही दिनेश विजन ने अपनी एक और फिल्म 'रूही अफ्ज़ा', जो की एक हॉरर कॉमेडी होगी और राजकुमार राव और जाह्न्वी कपूर इसमें मुख्य भूमिका निभाते नज़र आएँगे, इसकी रिलीज़ डेट भी एनाउन्स कर दी है. रूही अफ्ज़ा, अगले साल 17 अप्रैल को रिलीज़ होगी. फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने यह जानकारी दी-



बता दें की दिनेश विजन, एक बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर हैं जो लव आज कल, कॉकटेल, बदलापुर, हिंदी मीडियम, स्त्री और लुक्का छुप्पी जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं और उनकी आगामी फिल्मों की सूची भी काफी इंटरेस्टिंग है जिनमे, राजकुमार राव की 'मेड इन चाइना', आयुष्मान खुर्राना की 'बाला', और इम्तिआज़ अली की अगली फिल्म शामिल है.

End of content

No more pages to load