Bollywood News


'सान्या मल्होत्रा' निभाएंगी ‘शकुंतला देवी’ की बेटी का किरदार!

'सान्या मल्होत्रा' निभाएंगी ‘शकुंतला देवी’ की बेटी का किरदार!
सान्या मल्होत्रा, जो की 'दंगल' के बाद 'फोटोग्राफ' और 'बधाई हो' जैसी फिल्मों से हमें एंटरटेन कर चुकी हैं, जल्द ही एक और इंटरेस्टिंग फिल्म में एक इंटरेस्टिंग किरदार निभाती नज़र आने वाली हैं. ख़बर है की सान्या, अनु मेनन के निर्देशन में बन रही फिल्म 'शकुंतला देवी: ह्यूमन कम्प्यूटर' मे विद्या बलान के किरदार यानी ह्यूमन कंप्यूटर कहे जाने वाली स्वर्गीय 'शंकुंताला देवी' की बेटी अनुपमा बैनर्जी के रूप में नज़र आएंगी.

सान्या ने इस बारे में बात करते हुए कहा की वे इस फिल्म के लिए और विद्या बालन के साथ पहली बार काम करने को लेकर बेहद उत्सुक हैं और उतने ही उत्सुक इस खबर को सुनकर उनके फैन्स भी हैं जो की गौर करने की बात है की उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बधाई हो' के बाद से काफी बढ़ गए हैं.

कुछ दिन पहले शकुंतला देवी जी की इस बायोपिक का मोशन पोस्टर भी जारी किया गया था जिसमें विद्या बालन शकुंतला देवी के किरदार में बेहतरीन लग रही हैं और उसके बाद से ही उनके फैन्स इस फिल्म के बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. अगर आपने यह पोस्टर अभी तक तक नही देखा है तो ये देखिये -



बता दें की यह फिल्म भारत की मशहूर गणितज्ञ, मेंटल कैलकुलेटर और ह्यूमन कंप्यूटर कही जाने वाली 'शकुंतला देवी' के जीवन पर आधारित है. शकुंतला देवी का नाम उनकी मानसिक क्षमताओं के कारण लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज है. 21 अप्रैल, 2013 को शकुंतला देवी का निधन हो गया था.

फिल्म का निर्देशन किया है अनु मेनन ने और निर्माता हैं विक्रम मल्होत्रा. इसकी शूटिंग भी शुरु हो चुकी है और यह फिल्म हमें सिल्वर स्क्रीन पर अगले साल देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load