Bollywood News


सनाया इरानी की हॉरर फिल्म 'घोस्ट' का ट्रेलर रिलीज़!

राज़ और 1920 जैसी फिल्मों से दर्शकों को डराने वाले निर्देशक विक्रम भट्ट, एक बार फिर अपनी आगामी फिल्म `घोस्ट` से आपकी रातों की नींद उड़ाने के लिए तैयार हैं, फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है और हॉरर फिल्म्स देखने के अगर आप शौक़ीन हैं तो आपको पसंद भी आएगा.

विक्रम भट्ट के निर्देशन में `घोस्ट` में टीवी की मशहूर अदाकारा सनाया ईरानी हमें सिमरन सिंह की भूमिका में दिखेंगी जो की एक वकील है और अपने क्लाइंट और ब्रिटिश राजनेता, करण खन्ना (शिवम् भार्गव) को अदालात में उनकी पत्नी की हत्या के मामले में बेक़सूर साबित करने की कोशिश करती है जो की उसके लिए दिक्कत बन जाता है, क्यूंकि करण की पत्नी का क़त्ल एक भूत ने किया है. देखिये ट्रेलर -

aHR0cHM6Ly93d3cueW91dHViZS5jb20vZW1iZWQvX0RLVnRoektqWTg=

अब सिमरन इस इस काम में कामयाब होगी या नहीं ये तो हमें फिल्म में ही देखने को मिलेगा जो की 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. घोस्ट के निर्माता हैं वाशु भगनानी और विक्रम भट्ट, विक्रम ने फिल्म का निर्देशन करने के साथ इसे लिखा भी है. सनाया ने इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ ट्रेलर का पोस्टर शेयर किया -



बता दें की `घोस्ट` एक ब्रिटिश अख़बार के आर्टिकल पर आधारित है जिसके मुताबिक एक ब्रिटिश अदलत ने आत्माओं पर मुकदमा चलाने की अनुमति दी थी. फिल्म में सनाय ईरानी और शिवम् भार्गव मुख्य किरदार निभाते नज़र आएँगे.

End of content

No more pages to load