Bollywood News


'कोमाली' के हिंदी रीमेक में दिखेंगे अर्जुन कपूर

'कोमाली' के हिंदी रीमेक में दिखेंगे अर्जुन कपूर
प्रदीप रंगनाथन के निर्देशन में बनी तमिल कॉमेडी फिल्म 'कोमाली' का जल्द ही हिंदी रीमेक बनाया जाएगा. कोमाली तमिल बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और खबर है की इसके रीमेक में हमें अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में नज़र आएँगे.

अर्जुन कपूर की आखिरी हिट फिल्म 2017 में आई फिल्म 'मुबारकां' थी, जिसके बाद ये अर्जुन की फ़िल्में 'नमस्ते इंग्लैंड' और 'इंडियास मोस्ट वांटेड' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं. अर्जुन के पिता बोनी कपूर ने 'कोमाली' के रीमेक राइट्स खरीद लिए हैं और फिल्म में वे मुख्य भूमिका में अर्जुन को कास्ट करेंगे.

View this post on Instagram

Sunday Mood Card.

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on



बता दें की कोमाली एक स्कूल स्टूडेंट की कहानी है जो 17 साल की उम्र में एक एक्सीडेंट के कारण कोमा में चला जाता है और 16 साल बाद जब होश में आता है तब पूरी दुनिया बदल चुकी होती है जिसमे एडजस्ट करने में उसे खासी दिक्कत होती है. कोमाली में जयम रवि और काजल अग्रवल मुख्य किरदारों में नज़र आये थे. अर्जुन के साथ इसके हिंदी रीमेक में कौन सी एक्ट्रेस होगी और इसके निर्देशक कौन होंगे ये अभी तक कन्फर्म नहीं हुआ है.

अर्जुन कपूर फ़िलहाल, दिबाकर बैनर्जी की फिल्म संदीप और पिंकी फरार में फिर एक बार 'परिणीती चोपड़ा' के साथ काम करते नज़र आएँगे जिसके बाद वे आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' में कृति सेनन और संजय दत्त के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे.

End of content

No more pages to load