Bollywood News


तमिल हिट 'अरुंधती' के हिंदी रीमेक में करीना कपूर खान?

तमिल हिट 'अरुंधती' के हिंदी रीमेक में करीना कपूर खान?
करीना कपूर खान, बॉलीवुड में 17 साल बाद भी उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं जिनकी सबसे ज्यादा डिमांड है, करीना के पास आये दिन नयी - नयी स्क्रिप्ट्स और फिल्मों के ऑफर आते रहते हैं और ऐसा ही एक ऑफर ख़बरों के मुताबिक उनके पास और आया है जो की काफी एक्साइटिंग है. बॉलीवुड की हवाओं से खबर आ रही है की करीना कपूर खान के पास हाल ही में तमिल हिट फिल्म 'अरुंधती' के हिंदी रीमेक का ऑफर आया है और निर्माता उन्हें फिल्म में मुख्य भूमिका में कास्ट करना चाहते हैं.



बता दें की 'अरुंधती', 2009 में रिलीज़ हुई एक हॉरर फिल्म थी जिसमें अनुष्का शेट्टी के साथ ही सोनू सूद, अर्जन बजवा, मनोरमा और सयाजी शिंदे भी नज़र आये थे. फ़िलहाल करीना से इस फिल्म को लेकर बात चल रही है और मेकर्स इंतज़ार कर रहे हैं की करीना फिल्म के डेट्स निकाल पाती हैं या नही, खबर यह भी है की अगर करीना फिल्म के लिए डेट्स न निकाल पायी तो निर्माता यह ऑफर अनुष्का शर्मा के पास ले जाएँगे. अरुंधती में अनुशका शेट्टी ने डबल रोल प्ले किया था, एक अरुंधती का और दूसरा जेजम्मा का, अगर करीना यह फिल्म साइन करती हैं तो वे अपने करियर में पहली बार डबल रोल करती भी नज़र आएंगी जो की दर्शकों के लिए और भी एक्साइटिंग खबर है.

फ़िलहाल करीना अपनी अगली फिल्म में अक्षय कुमार के साथ नज़र आएंगी, जो की राज मेहता के निर्देशन में बन रही 'गुड न्यूज़' है, इसके अलावा करीना हमें इर्र्फान खान के साथ 'अंग्रेजी मीडियम' में भी मुख्य किर्दार में दिखेंगी.

End of content

No more pages to load