Bollywood News


सुहाना खान की शॉर्ट फिल्म, 'द ग्रे पार्ट ऑफ़ ब्लू' का टीज़र रिलीज़

सुहाना खान की शॉर्ट फिल्म, 'द ग्रे पार्ट ऑफ़ ब्लू' का टीज़र रिलीज़
पिछले महीने शाहरुख़ खान की बेटी सुहाना खान की पहली शॉर्ट फिल्म, 'द ग्रे पार्ट ऑफ़ ब्लू' के पोस्टर्स रिलीज़ हुए थे जिनमे सुहाना खान अपने इंटरेस्टिंग किरदार में नज़र आ रही थी और ये पोस्टर्स सोशल मीडिया पर भी ख़ूब वायरल हुए थे.

सुहाना की इस शॉर्ट फिल्म का इंतज़ार कर रहे फैन्स के लिए एक एक गुड न्यूज़ आ गयी है, पोस्टर्स के बाद अब ''द ग्रे पार्ट ऑफ़ ब्लू' का टीज़र भी रिलीज़ हो गया है और यह काफी इंटरेस्टिंग है. फिल्म के लेखक और निर्देशक, थीओडॉर जिमेनो ने इसका टीज़र इन्स्टाग्राम पर शेयर किया.

उन्होंने ये भी बताया की फिल्म कम्पलीट हो चुकी है, मगर रिलीज़ डेट अभी तक फाइनल नहीं हुई है. साथ ही फैन्स को धन्यवाद कहते हुए उन्होंने ये भी लिखा की उम्मीद है फैन्स को ये टीज़र पसंद आएगा. टीज़र में सुहाना, एक्टर रॉबिन गोनेल्ला के साथ एक कार में सफ़र करती नज़र आ रही हैं. टीज़र में कोई डायलाग नहीं है, बस सुहाना और रॉबिन की केमिस्ट्री और बैकग्राउंड म्यूजिक जो की बढ़िया है. देखिये -



टीज़र से फिल्म एक रोमांटिक फिल्म ही नज़र आती है और जिस तरह एक सीन में सुहाना, रॉबिन के किरदार की तरफ देखती नज़र आ रही हैं, हवाओं में प्यार की खुशबु तो पक्का बिखरी हुई है.

सुहाना इससे पहले कई थिएटर प्लेज में भी काम कर चुकी हैं. फिल्म के पोस्टर और टीज़र के बाद अब सुहाना के फैन्स 'द ग्रे पार्ट ऑफ़ ब्लू' के रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहे हैं जो की जल्द ही ख़त्म होने वाला है.

End of content

No more pages to load