Bollywood News


सत्यमेव जयते 2: जॉन का फर्स्ट लुक पोस्टर!

सत्यमेव जयते 2: जॉन का फर्स्ट लुक पोस्टर!
पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर 'सत्यमेव जयते' जैसी सुपरहिट फिल्म देने के बाद जॉन अब्राहम तैयार हैं एक बार फिर एक्शन का धमाल करने के लिए इसके सीक्वल 'सत्यमेव जयते 2' से. कुछ दिन पहले फिल्म का फर्स्ट पोस्टर जारी करने के बाद अब फिल्म से जॉन का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया है.

पोस्टर में जॉन अब्राहम हमें एक पुलिसवाले के किरदार में नज़र आ रहे हैं और उनके सीने पर तिरंगा बना हुआ है. पोस्टर का टाइटल है 'तन, मन, धन' से बढ़कर 'जन गण मन' और जॉन के एक्सप्रेशंस उनके किरदार के अन्दर की देशभक्ति को बखूबी दर्शा रहे हैं. जॉन ने फिल्म का पोस्टर अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर किया-



बता दें की जॉन अब्राहम के साथ 'सत्यमेव जयते' में मुख्य भूमिका निभाने वाली अदाकारा आयशा शर्मा, सत्यमेव जयते 2 में, हमें नज़र नहीं आएंगी. इस बार जॉन के साथ फिल्म में मुख्य भूमिका निभाती दिखेंगी दिव्या खोसला कुमार और साथ ही मनोज बाजपाई भी हमें फिल्म में नज़र आएँगे.

फिल्म का निर्देशन करेंगे मिलाप जवेरी और निर्माता हैं भूषण कुमार, और निखिल अडवाणी. सत्यमेव जयते 2 हमें अगले साल गाँधी जयंती पर यानी 2 अक्टूबर को देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load