Bollywood News


पहले एपिसोड के बाद ही ट्रोल हुआ बिग बॉस सीजन 13!

पहले एपिसोड के बाद ही ट्रोल हुआ बिग बॉस सीजन 13!
सलमान खान के बहुप्रतीक्षित रियलिटी टीवी शो, बिग बॉस का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे मगर सोमवार को इसका पहला एपिसोड प्रसारित होने के बाद से ही, शो को सोशल मीडिया पर जम कर ट्रोल किया जा रहा है और पहले एपिसोड के टास्क का भी सबसे ज्यादा मजाक बनाया जा रहा है.

दरअसल पहले एपिसोड में प्रतिभागियों को जो टास्क दिया गया वह कुछ ज्यादा ही अजीब था, बिग बॉस के घर की मालकिन अमीषा पटेल, घरवालों के लिए राशन लेकर आई थी मगर राशन लेने के लिए घरवालों को अपने पार्टनर के साथ एक लाइन में बैठ कर राशन को मुंह से एक-दूसरे को आगे पास करना था.

बड़ा सामान तो आराम से पास कर दिया गया लेकिन उसके बाद छोटी चीज़ें जैसे की सब्जियां और अंडे वगेरह मुंह से पास करना का ये टास्क, बिग बॉस में कम और 'रोडिज़' और 'स्प्लिट्सविला' जैसे कपल शोज़ में ज्यादा ठीक लगता है और इसी कारण लोगों को यह काफी बेहुदा लगा और लोगों ने ट्वीट करके अपनी नाराज़गी भी ज़ाहिर की -







हालांकि असहज होने के बाद भी कई प्रतिभागियों ने यह टास्क किया मगर लोगों को बिग बॉस का ये एपिसोड और कंटेंट बिलकुल नहीं जमा और इसकी ख़ूब किरकिरी हो रही है.

पहले एपिसोड को ही ऐसी प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब देखना यह होगा की आखिर शो के निर्माता इसके बाद कैसे अजाब ओ गरीब टास्क लेकर दर्शकों के लिए हाज़िर होते हैं.

End of content

No more pages to load