Bollywood News


सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाले गिरफ्तार!

कुछ दिन पहले सलमान खान को कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर काला हिरन मामले में जान से मारने की धमकी दी थी. उनका कहना था की अदालत चाहे सलमान को बरी कर दे मगर उनकी अदालत में सलमान खान दोषी हैं और उन्हें मौत की सजा सुनाइ गयी है.

अब सुनने में आ रहा है की धमकी देने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया है. धमकी देने वालों में दो लड़के शामिल हैं और दोनों के दोनों गाड़ियां चुराने और ड्रग्स स्मगलिंग का काम करते हैं. जिसने सोशल मीडिया पर धमकी दी थी, उसका असली नाम है 'जैकी' और उसने नाम कमाने के लिए कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम का उपयोग किया था.

जैकी और उसके साथी की चुराई हुई कार और ड्रग्स को भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाशों के खिलाफ कई ड्रग्स स्मगलिंग और गाड़ियाँ चुराने के केस दर्ज हैं.

खबर है की पुलिस ने दोनों की लग्ज़री गाडी को रेगुलर पूछताछ के लिए रोका था, जिसके बाद शक होने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया जिसके बाद की जांच में दोनों का असली सच सामने आया.

End of content

No more pages to load