Bollywood News


इस कंटेस्टेंट से अमिताभ बच्चन भी हुए प्रेरित! जीती इतनी रकम

इस कंटेस्टेंट से अमिताभ बच्चन भी हुए प्रेरित! जीती इतनी रकम
अमिताभ बच्चन के रियलिटी टीवी शो 'कौन बनेगा करोडपति' के 32वें एपिसोड में पंजाब के बलटाना के रहने वाले कंटेस्टेंट अभिषेक झा पहुंचे, जिनकी कहानी सुन कर अमिताभ बच्चन भी प्रेरित हो गए और अभिषेक के जज्बे को सलाम करते नज़र आये.

बता दें की इंश्योरेंस सेक्टर में काम करने वाले अभिषेक को बचपन से ही बोलने में दिक्कत का सामना करना पड़ता था जिसे दूसरे शब्दों में हकलाना भी कहते हैं. उन्होंने शो पर अमिताभ के साथ अपनी इस समस्या के कारण उन्हें किन तकलीफों से जूझना पड़ा और कैसे उन्होंने इस समस्या पर लगभग काबू पाया, इस सफ़र को साझा किया जिससे शहंशाह भी प्रेरित हुए अभिषेक के जज्बे की तारीफ की.




गौरतलब है की अभिषेक ने 6.40 लाख और 12.50 लाख के सवाल पर सबको तब चौंका दिया जब उन्होंने अपने गेस की बदौलत तुक्का मारते हुए दोनों सवालों का सही जवाब दिया. जवाब न पता होने के बावजूद अभिषेक का तुक्का दो - दो बार सही साबित होना दर्शकों और अमिताभ बच्चन दोनों के लिए काफी चौकाने वाला था.

अभिषेक का सफ़र केबीसी में काफी मजेदार रहा है और उन्होंने दर्शकों को भी खूब हंसाया. अभिषेक पखेल के दौरान 50 लाख रुपये के सवाल तक पहुँचने में कामयाब रहे जहाँ पहुँच कर उनके पास कोई लाइफलाइन नहीं बची थी, सही जवाब न पता होने के कारण उन्होंने खेल क्विट करने का फैसला किया और 25 लाख रुपये की राशि जीत कर वापस घर गए.

End of content

No more pages to load