Bollywood News


'शकुंतला देवी' से सान्या मल्होत्रा का फर्स्ट लुक रिलीज़!

'शकुंतला देवी' से सान्या मल्होत्रा का फर्स्ट लुक रिलीज़!
विद्या बलान हमें उनकी आगामी फिल्म 'शकुंतला देवी: ह्यूमन कंप्यूटर' में भारत की ह्यूमन कंप्यूटर कही जाने वाली और वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर गणितज्ञ, स्वर्गीय शकुंतला देवी के किरदार में नज़र आने वाली हैं जिसके लिए उनके फैन्स बेहद उत्सुक हैं.

फिल्म से विद्या बलान का 'शकुंतला देवी' के रूप में फर्स्ट लुक जारी करने के बाद अब निर्माताओं ने सान्या मल्होत्रा, जो की फिल्म में शकुंतला देवी की बेटी 'अनुपमा बैनर्जी' का किरदार निभाती दिखेंगी उनका फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया है.

पोस्टर में सान्या, अनुपमा के लुक में काफी दिलचस्प नज़र आ रही हैं. उन्होंने अपना लुक फैन्स के साथ इन्स्टाग्राम पर शेयर किया, देखिये -



बता दें की शकुंतला देवी जी की बायोपिक का निर्देशन अनु मेनन द्वारा किया जाएगा. जो की अमेज़न प्राइम की वेब सीरीज 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' का निर्देशन कर चुकी हैं. फिल्म के न्रिमाता हैं विक्रम मल्होत्र और यह हमें अगले साल सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load