Bollywood News


दिशा पाटनी करेंगी एकता कपूर की फिल्म में काम?

दिशा पाटनी करेंगी एकता कपूर की फिल्म में काम?
टीवी और फिल्म प्रोडूसर एकता कपूर, जो की 'शूटआउट एट वडाला', 'लव सेक्स और धोखा', 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' और भी कई सुपरहिट फ़िल्में प्रोड्यूस कर चुकी हैं, सुनने में आ रहा है की जल्द ही दिशा पाटनी को लेकर एक फीमेल सेंट्रिक फिल्म प्रोड्यूस करने की तयारी में है.

खबर है की दिशा पाटनी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी, जिसका निर्देशन करेंगी आशिमा छिब्बर और इसकी शूटिंग अगले साल जनवरी या फरवरी के महीने से शुरु हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो यह दिशा की पहली फिल्म होगी जिसमे वे मुख्य भूमिका में दिखेंगी.

इससे पहले सोनम कपूर, अलिया भट्ट, विद्या बालन और कंगना रानौत जैसी अभिनेत्रियाँ भी फीमेल सेंट्रिक फ़िल्में कर चुकी हैं जो की सुपरहिट भी रही हैं.

View this post on Instagram

🍂

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on



गौरतलब है की दिशा की आखिरी फिल्म, सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ, अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में बनी 'भारत' थी. दिशा की अगली फिल्म, मोहित सूरी के निर्देशन में बन रही रोमांटिक थ्रिलर 'मलंग' है, जिसमे वे आदित्य रॉय कपूर के साथ पहली बार काम कर रही हैं. फिल्म अगले साल रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load