Bollywood News


दबंग 3 से सामने आया कीचा सुदीप का फर्स्ट लुक!

सलमान खान की दबंग 3 इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है और फैन्स इसे देखने के लिए बेताब हैं, सलमान खान के फर्स्ट लुक और करैक्टर पोस्टर को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है और चुलबुल पाण्डेय से मिलवाने के बाद अब निर्माताओं के हमें फ़िल्म का विलन से भी मिलवा दिया है.

जी, बात हो रही है फ़िल्म के विलन किचा सुदीप उर्फ 'बल्ली' की. सलमान ने कल फ़िल्म से सुदीप के किरदार का फर्स्ट लुक, फैन्स के साथ साझा करते हुए लिखा 'विलन जितना बड़ा हो उससे भिड़ने में उतना ही मज़ा आता है, मिलिए किचा सुदीप उर्फ बल्ली से'. यह देखिये पोस्टर -



बात दें कि जल्द ही दबंग 3 का ट्रेलर भी जारी किया जाएगा और फैन्स का इंतज़ार खत्म होगा. दबंग 3 में सलमान खान के साथ ही सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज़ खान, माही गिल, और साई मांजरेकर भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे.

प्रभु देवा के निर्देशन में बन रही फिल्म के निर्माता हैं सलमान खान, अरबाज़ खान और निखिल द्विवेदी. फ़िल्म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load