Bollywood News


हिमेश रेशमिया एक बार फिर दिखाई देंगे अपने कैप वाले आइकोनिक लुक में

हैप्पी हार्डी एंड हीर के सांग्स की सफलता ने हिमेश रेशमिया को एक बार फिर अपने आइकोनिक कैप वाले लुक मेँ लौटने के लिए इंस्पायर किया है. हिमेश अपने ब्लॉकबस्टर हिट तेरी मेरी कहानी के रीमिक्स वीडियो मेँ  कैप वाले पुराने अंदाज़ मेँ नज़र आएंगे. इसके साथ ही उन्होंने इस लुक मेँ अपने पुराने हिट सांग आशिकी मेँ तेरी को भी रिक्रिएट किया. हैप्पी हार्डी एंड हीर के लिए कोरियोग्राफर से डायरेक्टर बने राका ने फिल्म का डायरेक्शन किया है वहीं दीपशिखा देशमुख और सबिता माणकचंद द्वारा फिल्म को प्रोड्यूस्ड किया गया है.

दोनों गाने जल्द ही रिलीज़  होने वाले है. हैप्पी हार्डी एंड हीर के निर्माता फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए एक विशाल  इवेंट की योजना बना रहे है, जिसमे फिल्म की रिलीज़ की  तारीख का एलान किया जाएगा.

हिमेश ने इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए बड़ा ही इंट्रेस्टिंग प्लान बनाया है. फिल्म को प्रमोट करने के दौरान हिमेश 12 शहर के दौरे और  हैप्पी हार्डी एंड हीर के कुछ विशेष संगीत कॉन्सर्ट मेँ हिस्सा लेंगे. इस फिल्म के सांग पहले से ही जनता के बीच पॉपुलर हो चुके है. इसके सांग्स ने पॉपुलर सांग्स लिस्ट मेँ भी जगह बनाई है.

तेरी मेरी कहानी और आशिकी के रीमिक्स के लिए हिमेश का पहला कैप वाला आइकोनिक लुक  कुछ इस तरह नज़र आ रहा है.

End of content

No more pages to load