Bollywood News


सुशांत सिंह राजपूत - साजिद नाडीअडवाला के बीच 3 फिल्मों की डील!

सुशांत सिंह राजपूत की, श्रद्धा कपूर संग हालिया रोमांटिक कॉमेडी 'छिछोरे' दर्शकों को बहुत पसंद आई और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई भी कर ली है और अब भी यह फिल्म कई जगह सिनेमाघरों में जारी है.

सुशांत जल्द ही हमें जैकलीन फ़र्नानडेज़ के साथ तरुण मनसुखानी की एक्शन थ्रिलर 'ड्राइव' में रोमांस करते नज़र आएँगे, जिसके बाद वे संजना सांघी के साथ हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'द फाल्ट इन आवर स्टार्स' के हिंदी रीमेक में नज़र आएँगे. सुशांत का करियर फ़िलहाल नयी ऊँचाइयों को छूता नज़र आ रहा है और इसे और ऊपर ले जाने के सुशांत ने अब एक बड़ी डील और साइन कर ली है.

जी हाँ, बात हो रही है मशहूर निर्माता - निर्देशक साजिद नडीआडवाला की, जिनके साथ सुशांत ने हाल ही में एक 3 फिल्मों की डील साइन कर ली है. छिछोरे भी साजिद नडीआडवाला ने प्रोड्यूस की थी और इस फिल्म की कामयाबी के बाद साजिद अब सुशांत पर फिर से दांव खेलने के लिए तैयार हैं.

यह फ़िल्में कौन सी होंगी और कब रिलीज़ होंगी ये फिलहाल सामने नहीं आया है. बहरहाल सुशांत की आगामी फिल्म 'ड्राइव' रिलीज़ के लिए तैयार है जिसमे वे पहली बार जैकलीन के साथ दिखेंगे. फिल्म 1 नवम्बर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ की जाएगी.

End of content

No more pages to load