Bollywood News


ऋतिक संग दिखेंगी अनुष्का शर्मा, सलमान संग नहीं!

ऋतिक संग दिखेंगी अनुष्का शर्मा, सलमान संग नहीं!
अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी स्टारर 1982 की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक बनने की चर्चा चलते काफी समय हो चुका है और अब लगता है की जल्द ही फिल्म की फाइनल स्टारकास्ट का भी ऐलान कर ही दिया जाएगा, हाल ही में सामने आई ख़बरों के हिसाब से तो यही लग रहा है.

फराह खान और रोहित शेट्टी इस फिल्म के लिए पहली बार एक साथ काम करेंगे, कुछ वक़्त पहले तक खबर थी फिल्म में ऋतिक रौशन, हमें अमिताभ बच्चन द्वारा निभाये किरदार 'रवि आनंद' के रूप में नज़र आएँगे और दीपिका पदुकोण, हेमा मिलनी की जगह लेंगी लेकिन, अब कहानी में एक नया ट्विस्ट आ गया है.

सुनने में आ रहा है की दीपिका को फिल्म में अनुष्का द्वारा रिप्लेस करने की खबर सच है और अनुष्का शर्मा को फिल्म के लिए फाइनल कर भी दिया गया है, बस इसकी औपचारिक घोषणा होना बाकी है. वहीँ दूसरी तरफ 'सुल्तान' में सलमान खान के साथ पहले काम कर चुकी अनुष्का की उनके साथ फिर सलमान की आगामी फिल्म 'राधे' में नज़र आने की खबर सच साबित होती नहीं दिख रही है.

जी, सलमान की हीरोइन उनकी आगामी फिल्म कोई और ही होगी लेकिन, बढ़िया खबर ये है की अनुष्का और ऋतिक हमें पहली बार जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ नज़र आ सकते है. गौरतलब है की अनुष्का ने, आनंद राय की 'जीरो' के बाद से अब तक कोई नयी फिल्म साइन नहीं की है और उनकी अगली फिल्म 'सत्ते पे सता' ही हो सकती है.

End of content

No more pages to load