Bollywood News


अभिषेक बच्चन की 'द बिग बुल' में हुई इस कलाकार की एंट्री!

अभिषेक बच्चन की 'द बिग बुल' में हुई इस कलाकार की एंट्री!
कूकी गुलाटी के निर्देशन में बन रही अभिषेक बच्चन की आगामी क्राइम ड्रामा फिल्म 'द बिग बुल' की स्टार कास्ट में अब एक नए नाम की एंट्री हुई है और यह नाम है हॉरर फिल्म 'तुमबाड़' में हमें मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले कलाकार सोहम शाह का.

सोहम इससे पहले हमें कई बॉलीवुड फिल्मों में नज़र आ चुके हैं जिनमे, कंगना रानौत की 'सिमरन' और इरफ़ान खान की 'तलवार' शामिल हैं, इसके साथ ही वे इमरान हाश्मी की हालिया वेब सीरीज 'बार्ड ऑफ़ ब्लड' में भी वे ज़रूरी भूमिका में हैं. द बिग बुल, भारतीय स्टॉक मार्किट में स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता द्वारा किये गए स्कैम से प्रेरित एक थ्रिलर फिल्म होगी. अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म में इलीआना डी क्रूज़ मुख्य भूमिका में दिखेंगी और सौरभ शुक्ला भी फिल्म में अहम् किरदार में नज़र आएँगे.

अभिषेक बच्चन ने कुछ दिन पहले ही इस फिल्म का पोस्टर इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ शेयर किया था -



बता दें की इस फिल्म को अजय देवगन, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक मिल कर प्रोड्यूस करेंगे और इसका बजट भी काफी बड़ा होगा, लगभग 85 करोड़ के आस पास. द बिग बुल हमें अगले साल देखने को मिलेगी.

इसके साथ ही अभिषेक बच्चन के अनुराग बासु के साथ उनकी अगली फिल्म में मुख्य भूमिका में नज़र आने की भी खबर है हालांकि अभी तक फिल्म का नाम या इससे जुडी कोई और जानकारी सामने नहीं आई है.

End of content

No more pages to load