Bollywood News


सैफ - करीना ने मनाई शादी की सातवीं सालगिरह

सैफ - करीना ने मनाई शादी की सातवीं सालगिरह
प्यार, उम्र, धर्म और जाती नहीं देखता और इसका एक बड़ा उदाहरण है बॉलीवुड के पॉवर कपल सैफ अली खान और करीना कपूर खान जिनकी शादी को 7 साल पूरे हो गए हैं. जी हाँ, करीना और सैफ की शादी को सात साल हो गए हैं, वक़्त कैसे बीट जाता है इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है.

दोनों ने इस ख़ास मौके को निजी तौर पर सेलिब्रेट करते हुए कल केक काटा और इस जश्न की तस्वीरें करीना ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट के ज़रिये फैन्स के साथ साझा भी की. तस्वीरों में सैफ - करीना और उनके घर के चिराग तैमुर अली खान भी नज़र आ रहे हैं, साथ ही करीना की बहन करिश्मा भी इस मौके पर उनके साथ दिखी. देखिये -

View this post on Instagram

#anniversary #fulloflove ❤❤❤

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on



View this post on Instagram

❤❤❤❤❤ @therealkarismakapoor

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on



बता दें की सैफ और करीना की शादी 2012 में हुई थी जिससे पहले दोनों लगभग 3 साल तक एक दुसरे के साथ रिलेशनशिप में थे और उसके बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया. शादी से दोनों के घर एक नन्हा मेहमान आया जिसका नाम है 'तैमुर' जो की बचपन में किसी स्टार से कम नहीं है.

सैफ जल्द ही हमें अपनी आगामी थ्रिलर फिल्म 'लाल कप्तान' में दीपक डोबरियाल, मानव विज, जोया हुसैन और सोनाक्षी सिन्हा के साथ नज़र आएँगे. फिल्म का निर्देशन किया है नवदीप सिंह ने और निर्माता हैं आनंद राय. लाल कप्तान कल सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load