Bollywood News


'मोतीचूर-चकनाचूर' से नवाज़ुद्दीन और अथिया का नया पोस्टर!

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी हमें अपनी आगामी कॉमेडी फिल्म मोतीचूर - चकनाचूर में अपने लिए एक दुल्हन तलाश करते नज़र आने वाले हैं और उनकी दुल्हन बनी हैं अथिया शेट्टी और फिल्म के ट्रेलर से तो यही लग रहा है की दोनों मिलकर एक बढ़िया कॉमेडी फिल्म लेकर आ रहे है.

फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को देखते हुए निर्माताओं में इसका के नया पोस्टर रिलीज़ किया हिया जिसे नवाज़ुद्दीन अपने से कहीं ज्यादा लम्बी दुल्हन के साथ शादी के लिए शेरवानी लिए खड़े हैं और वहीँ अथिया शेट्टी का किरदार जो की विदेश जाने के लिए उत्सुक है हाथ में पासपोर्ट लिए नवाज़ के साथ खड़ी हैं. फिल्म के अधिकारिक ट्विटर हैंडल द्वारा पोस्टर शेयर किया -



मोतीचूर - चकनाचूर में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अथिया शेट्टी पहली बार एक साथ नज़र आएँगे. फिल्म का का निर्देशन किया है देबमित्र बिस्वाल ने और निर्माता हैं वायाकॉम 18 पिक्चर्स, राजेश भाटिया और किरण भाटिया. मोतीचूर चकनाचूर 15 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

इसके अलावा नवाज़ुद्दीन हमें तनिष्ठा चैटर्जी की फिल्म 'रोम रोम में' और शमस नवाब सिद्दकी की 'बोले चूडियाँ' में भी जल्द ही नज़र आएँगे.

End of content

No more pages to load