Bollywood News


चाइना में रिलीज़ होगी 'सिद्धार्थ-सोनाक्षी' की इत्तेफाक, पोस्टर रिलीज़!

सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'जबरिया जोड़ी' और सोनाक्षी की 'खानदानी शफाखाना' चाहे बॉक्स ऑफिस पर पानी भी मांगने में असफल रही हों, लेकिन इन दोनों कलाकारों की एक साथ फिल्म 'इत्तेफाक' को दर्शकों के बढ़िया रेस्पौनस मिला था और 10 करोड़ के बजट पर बनी इत्तेफाक ने भारत में 55 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी.

भारत में सुपरहिट रहने के बाद अब इस फिल्म को र्लिज़ के लगभग 2 साल बाद चाइना में रिलीज़ करने की तयारी है और फिल्म के चाईनीज भाषा में पोस्टर्स भी जारी कर दिए गए हैं, फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने ट्विटर के ज़रिये इस बात की जानकारी दी -



गौरतलब है की इत्तेफाक में सिद्धार्थ और सोनाक्षी के साथ अक्षय खन्ना भी मुख्य भूमिका में दिखे थे और हिमांश कोहली, मंदिर बेदी, और सचिन शर्मा सप्पोर्टिंग किरदारों में नज़र आये थे. अभय चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म के निर्माता हैं शाहरुख़ खान, गौरी खान, रेनू रवि चोपड़ा और हीरू यश जोहर. इत्तेफाक को चाइना में 25 अक्टूबर को रिलीज़ किया जाएगा.

दूसरी तरफ सिद्धार्थ हमें जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'मरजावां'' में नज़र आएँगे, फिल्म का निर्देशन किया है मिलाप जावेरी ने और निर्माता हैं टी सीरीज और एम्मे एंटरटेनमेंट. फिल्म 15 नवम्बर को रिलीज़ होगी वहीँ सोनाक्षी की अगली फिल्म सलमान खान के साथ दबंग 3 है जो की 20 दिसम्बर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load