Bollywood News


'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' से अजय देवगन का दिलचस्प लुक हुआ जारी!

'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' से अजय देवगन का दिलचस्प लुक हुआ जारी!
बॉलीवुड में पिछले कुछ वर्षों से पीरियड एक्शन फिल्मों के चलन में काफी बढ़ोतरी हुई है और 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी फ़िल्में इस बात का प्रमाण हैं कि ये फ़िल्में दर्शकों और क्रिटिक दोनों को ही पसंद आती हैं.

अजय देवगन भी हमें जल्द ही छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना में प्रसिद्ध सेनापति 'तानाजी मालुसरे', जो छत्रपति शिवाजी के लिए कई युद्ध जीतने में सहायक थे उनके जीवन पर आधारितएक ऐतिहासिक एक्शन-ड्रामा फिल्म में नज़र आएँगे और फिल्म का नाम है 'तानाजी: द अनसंग वारियर'.

फैंस फिल्म के लिए बहुत ही उत्सुक हैं और उन्हें और उनकी उत्सुकता बढ़ाते हुए फिल्म के निर्माताओं ने मेकर्स ने फिल्म से अजय देवगन का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया है और अजय इस पोस्टर में तानाजी के रूप में काफी दिलचस्प नज़र आ रहे हैं. अजय ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर इन्स्टाग्राम पर शेयर किया -



पोस्टर में अजय का लुक फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है और उनकी काफी तारीफ भी हो रही है, तनाजी के किरदार में अजय के एक्सप्रेशंस कमाल के लग रहे हैं. अब यह देखना और भी इंटरेस्टिंग होगा की इस मेगा बजट फिल्म में इसके बाकी किरदारों का लुक आखिर कैसा है.

तानाजी में अजय देवगन, सैफ अली खान, काजोल, शरद केलकर, जगपति बाबू, पंकज त्रिपाठी, नेहा शर्मा और अजिंक्य राव जैसे कलाकारों की टुकड़ी है. फिल्म ओम राउत द्वारा निर्देशित और अजय देवगन, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित है. 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' 10 जनवरी, 2020 को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load