Bollywood News


किआरा अडवाणी की 'इंदु की जवानी' की शूटिंग शुरु!

किआरा अडवाणी की 'इंदु की जवानी' की शूटिंग शुरु!
बॉलीवुड में 'धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' से कदम रखने वाली किआरा अडवाणी ने संदीप रेड्डी की फिल्म 'कबीर सिंह' में प्रीती के भोले -भाले किरदार में अपनी परफॉरमेंस से सबको चकित करके रख दिया था और अब जल्द ही वे हमें अपनी आगामी फिल्म 'इन्दू की जवानी' में मुख्य भूमिका में नज़र आने के लिए तैयार हैं.

फिल्म से जुडी लेटेस्ट खबर ये है की किआरा ने लखनऊ में 'इन्दू की जवानी' की शूटिंग भी शुरु कर दी है. जी हाँ, किआरा लगभग एक हफ्ते से लखनऊ में हैं जहाँ इस फिल्म की शूटिंग जारी है और उनका लुक भी फिल्म से बाहर आ गया है. तरन आदर्श ने ट्वीट करके यह शेयर किया, देखिये -



बता दें की इन्दू की जवानी एक कॉमेडी फिल्म है जो की कहानी होगी एक लड़की की जो अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेक अप होने के बाद एक दोस्त के कहने पर ऑनलाइन डेटिंग का रुख करती है. उसका तजुर्बा कैसा रहता है और उसकी ज़िन्दगी में इससे क्या - क्या मोड़ आते हैं उसे फिल्म में मजेदार तरीके से दिखाया जाएगा.

फिल्म में किआरा के साथ मुख्य भूमिका में दिखेनेग 'स्टूडेंट ऑफ़ द इयर' में नेगेटिव किरदार में नज़र आ चुके आदित्य सील. फिल्म का निर्देशन करेंगे अबीर सेनगुप्ता और निर्माता हैं टी सीरीज और एम्मे एंटरटेनमेंट. यह फिल्म अगले साल 5 जून को रिलीज़ होगी. किआरा इसके अलावा जल्द ही अक्षय कुमार की 'गुड न्यूज़' और 'लक्ष्मी बम' में, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'शेरशाह' में और कार्तिक आर्यन के साथ 'भूल भुलैया 2' में नज़र आएंगी.

End of content

No more pages to load