Bollywood News


दारा सिंह के पोते को इस फिल्म से लॉन्च करेंगे करण जोहर!

दारा सिंह के पोते को इस फिल्म से लॉन्च करेंगे करण जोहर!
करण जोहर जो की अक्सर स्टार किड्स और उनके रिश्तेदारों में बॉलीवुड में लॉन्च करने के लिए जाने जाते हैं फिर से तयारी में हैं एक और बड़े स्टार के पोते यानी की ग्रैंडसन को बॉलीवुड में अपनी अगामी फिल्म से लॉन्च करने के लिए.

बात हो रही है दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता और पहेलवान स्वर्गीय दारा सिंह के पोते फ़तेह सिंह की. जी, खबर है बॉलीवुड के पारिवारिक रोज़गार प्रदायक करण जोहर ने पूर्व अभिनेता विन्दु दारा सिंह और उनकी पत्नी फरहा के बेटे फ़तेह सिंह को भी बॉलीवुड में लाने का निर्णय कर लिया है.

सुनने में आ रहा है की करण, फ़तेह को उनकी आगामी फिल्म दोस्ताना 2 से बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे. फ़तेह के पिता विन्दु दारा सिंह ने कहा की फ़तेह ने पिछले 4 सालों में एक्टिंग के हर डिपार्टमेंट में बहुत मेहनत की है और मेहनत हमेशा रंग लाती है'. अब देखना यह है की ये रंग आखिर कितना गाढ़ा होगा.

सूत्रों से पता चला है की करण फ़तेह से मिल चुके हैं और उन्हें लगता है फ़तेह में भी, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन की ही तरह सामर्थ्य है और वे भी बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने की काबिलियत रखते हैं. बता दें की दोस्ताना 2 में हमें कार्तिक आर्यन, जहान्वी कपूर और लक्ष्य लालवानी मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे. फिल्म का निर्देशन करेंगे तरुण मनसुखानी और यह रिलीज़ होगी अगले साल.

End of content

No more pages to load