Bollywood News


चोट से उबरे फरहान अख्तर, तूफ़ान की शूटिंग के लिए पहुंचे डोंगरी

चोट से उबरे फरहान अख्तर, तूफ़ान की शूटिंग के लिए पहुंचे डोंगरी
फरहान अख्तर और राकेश ओमप्रकाश मेहरा 'भाग मिल्खा भाग' के बाद एक बार फिर से एक और स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म लेकर हाज़िर होने की तयारी में हैं और फरहान अख्तर को बॉक्सिंग करते हुए देखने के लिए दर्शक भी बेहद उत्सुक हुए जा रहे हैं.

फिल्म से फरहान के फर्स्ट लुक के जारी होने के बाद से फिल्म से जुडी एक - एक खबर फैन्स की उत्सुकता औएर बढ़ा रही है और अब तूफ़ान से जुडी एक और खबर और आ रही है की फरहान इस फिल्म की आगामी शूटिंग के लिए हाल ही में डोंगरी पहुँच गए हैं जहाँ फैन्स ने उनका दिल खोलकर स्वागत किया.

लेकिन बात ये नहीं है बात ये है की फरहान को हाल ही में शूटिंग करते वक़्त हाथ में फ्रैक्चर हो गया था और उनके शूटिंग दोबारा शुरु करने का मतलब है की वे अब लगभग ठीक हो चुके हैं और फैन्स के लिए ये एक बड़ी खुशखबरी है.



तूफ़ान की एक मज़बूत स्टारकास्ट है जिसमे में फरहान अख्तर के साथ परेश रावल, ईशा तलवार, मृणाल ठाकुर, ऋषि कपूर, जतिन सरना, मनोज पाहवा, राजपाल यादव, यशपाल शर्मा, सोनी राजदान और विजय राज़ जैसे नाम शामिल हैं जो की फिल्म की एक और खासियत है.

राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बन रही तूफ़ान के निर्माता हैं रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, पीएस भारती और राजीव टंडन. यह फिल्म अगले साल 2 अक्टूबर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load