Bollywood News


बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला 'सांड की आँख' और 'मेड इन चाइना' का जादू!

इस दिवाली कई साल बाद दिवाली पर तीन बड़ी फ़िल्में एक साथ रिलीज़ हुई, अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 4', भूमि पेड्नेकर और तापसी पन्नू की 'सांड की आँख' एंड राजकुमार राव और मौनी रॉय की 'मेड इन चाइना', और इस तिहरे मुकाबले में अकहिर बॉक्स ऑफिस पर जीत किसकी हुई है आइये जानते हैं.

बॉक्स ऑफिस पर शुरु से ही हाउसफुल का दबदबा रहा और अब तक यह दबदबा कायम है, फिल्म अब तक 50 करोड़ की कमाई कर चुकी है तो वहीँ दूसरी तरफ सांड की आँख ने पहले दिन सिर्फ 50 लाख रुपये ही कमाए, दूसरे दिन 60 लाख और तीसरे दिन 55 लाख, कुल मालाकार 1.65 करोड़.

राजकुमार राव और मौनी रॉय की मेड इन चाइना के लिए भी दर्शक उत्सुक थे मगर हाउसफुल 4 के सामने यह फिल्म भी फिसड्डी साबित हुई और कमाई रही, शुक्रवार - 1 करोड़, शनिवार - 1.5 करोड़ और रविवार - 2.5 करोड़ जो की उम्मीद से बेहद कम है फिल्म का बजट 30 करोड़ रुपये है जिसे यह वसूलती नज़र नहीं आ रही है.

दोनों फिल्मों का हाल काफी बुरा रहा है और इसमें बेहतरी की कोई उम्मीद नहीं है. इस शुक्रवार को ही ये फ़िल्में सिनेमाघरों से गायब हो जाएंगी जब सनी सिंह की 'उजड़ा चमन' रिलीज़ होगी. वहीँ हाउसफुल 4 को अच्छे रिव्यु न मिलने के बाद भी दर्शक उसी का रुख कर रहे हैं.

End of content

No more pages to load