Bollywood News


सोमवार को 'मेड इन चाइना' और 'सांड की आँख' की कमाई में सुधार

राजकुमार राव और मौनी रॉय की 'मेड इन चाइना' और भूमि पेड्नेकर और तापसी पन्नू की 'सांड की आँख', दोनों ही फिल्मों को क्रिटिक्स ने चाहे जैसी रेटिंग दी हो मगर ये फिल्म की कमाई के मामले में किसी काम नहीं आई क्यूंकि बॉक्स ऑफिस पर दबदबा रहा अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 4' का.

लेकिन सोमवार के प्रदर्शन पर अगर नज़र डाली जाए तो सांड की आँख और मेड इन चाइना का प्रदर्शन अब तक सबसे बढ़िया रहा. मेड इन चाइना ने जहाँ पहले वीकेंड में कुल मिला कर 5 करोड़ रुपये कमाए थे वहीँ फिल्म ने सोमवार को 3 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और कुल आंकड़ा लगभग 8 करोड़ पहुँच गया.

वहीँ भूमि पेड्नेकर और तापसी पान्नु की स्पोर्ट्स-ड्रामा 'सांड की आँख' ने भी सोमवार को 1.1 करोड़ का बिज़नस किया जो की चारों दिनों में सबसे अधिक रहा और अब तक फिल्म की कुल कमाई हो गयी है 3.5 करोड़ रुपये.

हालांकि हाउसफुल 4 के कारण और इस शुक्रवार सनी सिंह की उजड़ा चमन के आने के बाद इन दोनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस सफ़र लगभग ख़त्म हो जाएगा और इस रफ़्तार से दोनों ही फ़िल्में अपनी लागत निकालने में असमर्थ नज़र आती हैं. मेड इन चाइना का निर्देशन किया है मिखिल मुसाले ने और सांड की आँख के निर्देशक हैं तुषार हीरानंदानी.

End of content

No more pages to load