Bollywood News


ये एक्ट्रेस दिखेगी शाहीद कपूर संग 'जर्सी' हिंदी रीमेक में!

तेलुगु सुपरहिट स्पोर्ट्स - ड्रामा फिल्म 'जर्सी' का हिंदी रीमेक बनने के लिए तैयार है जिसमे हमें 'कबीर सिंह' के बाद धमाल मचाते नज़र आएँगे शहीद कपूर. यह शहीद के करियर की पहली स्पोर्ट्स फिल्म होगी और यह भी फैन्स की उत्सुकता का एक बड़ा कारण है.

सब जानना चाह रहे थे की आखिर शहीद के साथ इस फिल्म में मुख्य भूमिका में कौन सी अभिनेत्री हमें नज़र आएंगी. कुछ वक़्त पहले तक इसके लिए रश्मिका मंदना का नाम आगे चल रहा था मगर अब वे इस रेस से बाहर हो गयी हैं और सुनने में आ रहा है की एक नयी अभिनेत्री का नाम फाइनल हो गया है.



हम बात कर रहे हैं ऋतिक रोशन की 'सुपर 30' और जॉन की 'बाटला हाउस' में नज़र आने वाली अदाकारा मृणाल ठाकुर की. इन दोनों ही फिल्मों में मृणाल ने अपनी एक्टिंग से सभी को इम्प्रेस किया है और अब शहीद के साथ जर्सी के हिंदी रीमेक में नज़र आएंगी.

इसके रीमेक को भी ओरिजिनल फिल्म के निर्देशक गौतम टिन्नौरी ही डायरेक्ट करेंगे और फिल्म के निर्माता होंगे अल्लू अरविन्द, अमन गिल एंड दिल राजू. यह फिल्म अगले साल अगस्त के महीने में रिलीज़ होगी. इसके अलावा मृणाल हमें राकेश ओमप्रकाश महरा की फिल्म तूफ़ान में भी फरहान अख्तर के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी, तूफ़ान अगले साल 2 अक्टूबर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load