Bollywood News


'गुलाबो - सिताबो' से अमिताभ और आयुष्मान का फर्स्ट लुक आया सामने! मिली नयी रिलीज़ डेट!

आयुष्मान खुर्राना अपनी अगली फिल्म 'गुलाबो - सिताबो' में शहंशाह अमिताभ बच्चन के साथ काम करने को लेकर जितने उत्सुक हैं उससे कहीं ज्यादा उस्तुक फैन्स हैं फिल्म में अमिताभ बच्चन का लुक देखने के बाद इस फिल्म को देखने के लिए.

गुलाबो - सिताबो एक कॉमेडी फिल्म का जिसका निर्देशन 'विकी डोनर' और 'पिकू' जैसी फ़िल्में डायरेक्ट करने वाले शूजित सरकार ने किया हैं और अब आपकी उत्सुकता बढाने के लिए फिल्म से आयुषमान और अमिताभ बच्चन का एक साथ एक पहला लुक भी सामने आ गया है जिसमे अमिताभ और आयुष्मान एक साथ बेहद दिलचस्प नजर आ रहे हैं और इसे देख के दोनों के फैन्स बड़े खुश होने वाले हैं, देखिये -



तस्वीर में आयुष्मान हाथ में एक बैग लिए खड़े ध्यान से कहीं देखते नज़र आ रहे हैं, और अमिताभ बच्चन अपने किरदार में झुके हुए गुस्से से कहीं देख रहे हैं. इससे एक बात तो साफ है की दोनों की जोड़ी और शूजित सरकार साथ मिल कर एक ज़बरदस्त कॉमेडी लेकर हाज़िर होने वाली हैं.

फिल्म की कहानी लिखी है जूही चतुर्वेदी ने और इसके निर्माता हैं रौनी लाहिरी और शील कुमार. गुलाबो - सिताबो में अमिताभ और आयुष्मान के साथ - साथ हमें नाल्नीश नील, सबूर अली और टीना भाटिया भी एहम किरदारों में नज़र आएँगे. यह फिल्म अगले साल 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होनी थी मगर अब 28 फरवरी को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load