Bollywood News


'जर्सी' हिंदी रीमेक से देखिये शाहिद कपूर का फर्स्ट लुक!

'जर्सी' हिंदी रीमेक से देखिये शाहिद कपूर का फर्स्ट लुक!
कबीर सिंह जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद शाहिद कपूर के पास कई फिल्मों के ऑफर आये मगर उन्होंने चुना तेलुगु हिट स्पोर्ट्स ड्रामा 'जर्सी' के हिंदी रीमेक को. फिल्म में शाहिद कपूर के साथ 'सुपर 30' और 'बाटला हाउस' में नज़र आ चुकी अभिनेत्री मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में दिखेंगी और शाहिद के फैन्स उनकी पहली स्पोर्ट्स फिल्म को लेकर बेहद उत्सुक हैं.

फैन्स की उत्सुकता और बढाने के लिए अब जर्सी के हिंदी रीमेक से शाहिद कपूर के किरदार का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है. जी, शाहिद कपूर ने आज सूबह ही इन्स्टाग्राम पर फिल्म से अपना फिस्र्ट लुक शेयर किया है जिसमे वे क्रिकेट यूनिफार्म पहने हाथ में बैट लिए एक्शन मोड में नज़र आ रहे हैं. देखिये -

View this post on Instagram

#jersey the prep begins.

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on



शाहिद तस्वीर में एक दम फिट और डैशिंग लग रहे हैं और उन्हें इस अवतार में देख कर अभी से ही दर्शक फिल्म देखने के एक्साइटेड हो गए हैं. बता दें की जर्सी एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म होगी जिसमे शाहिद हमें पहली बार एक क्रिकेट खिलाड़ी के किरदार में नज़र आएँगे.

फिल्म का निर्देशन करेंगे गौतम टीन्नौरी जिन्होंने तेलुगु फिल्म का भी निर्देशन किया था और निर्माता हैं अल्लू अरविन्द, अमन गिल और दिल राजू. यह फिल्म हमें अगले साल अगस्त में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load