Bollywood News


विक्की कौशल और सारा अली खान एक कॉमेडी फिल्म में?

विकी कौशल और सारा अली खान फ़िलहाल बॉलीवुड की 2 हॉट प्रॉपर्टीज हैं जिनके साथ हर कोई काम करना चाहता है और दर्शक इन्हें स्क्रीन पर देखना चाहते हैं. विकी की पिछली फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 250 करोड़ की कमाई की थी तो वहीँ सारा की 'सिम्बा' ने भी 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया था.

अब सुनने में आ रहा है की यह दोनों नौजवां कलाकार एक साथ हमें एक फिल्म में नज़र आने वाले हैं. जी हाँ, खबर है की सारा अली खान और विकी कौशल जल्द ही एकता कपूर के प्रोडक्शन में बन रही एक फिल्म में साथ दिख सकते हैं जिसका निर्देशन करेंगे 'नो एंट्री', 'सिंग इस किंग' और 'वेलकम' जैसी फ़िल्में बनाने वाले अनीस बज्मी.

अगर ये खबर सच होती है तो दोनों के फैन्स की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहेगा क्यूंकि अब तक विकी हमें कीसी भी कॉमेडी फिल्म में नज़र आये नहीं हैं और न ही सारा, दोनों का एक साथ अनीस बज्मी की फिल्म में कॉमेडी के साथ रोमांस करते दिखना मजेदार साबित होगा.

फ़िलहाल विकी की अगली फिल्म है भानु प्रताप सिंह के निर्देशन में बन रही हॉरर फिल्म 'भूत: द हौंटेड शिप' जिसमे वे हमें कृति खरबंदा और भूमि पेड्नेकर के साथ दिखेंगे. यह अगले साल 21 फरवरी को रिलीज़ होगी और सारा, वरुण धवन के साथ जल्द ही डेविड धवन की 'कुली नंबर 1' में नज़र आएँगी जो की 1 मई, 2020 को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load