Bollywood News


कन्फर्म! रकुल्प्रीत सिंह और अर्जुन कपूर करेंगे इस फिल्म में रोमांस!

कन्फर्म! रकुल्प्रीत सिंह और अर्जुन कपूर करेंगे इस फिल्म में रोमांस!
रकुल्प्रीत सिंह जो की बॉलीवुड की सबसे युवा अभिनेत्रियों में से एक हैं, अपनी एक्टिंग और अदाओं से फैन्स को 'दे - दे प्यार दे' में दीवाना बना चुकी हैं और जल्द ही वे हमें अर्जुन कपूर के साथ एक बॉलीवुड फिल्म में रोमांस करते हुए नज़र आने वाली हैं. जी हाँ, ये खबर रकुल ने खुद ही कन्फर्म की है.

यह पहली बार होगा जब ये दोनों नौजावान कलाकार एक साथ एक फिल्म में नज़र आएँगे. यह फिल्म एक रोमांटिक - कॉमेडी होगी जिसे प्रोड्यूस करेंगे जॉन अब्राहम, भूषण कुमार और निखिल अडवाणी मिल कर प्रोड्यूस करेंगे और इसके निर्देशक होंगी डायरेक्शन में अपना डेब्यू करने जा रही केशवी नायर. रकुल ने फिल्म की घोषणा इन्स्टाग्राम पर एक न्यूज़ आर्टिकल शेयर करते हुए की -


यह फिल्म के क्रॉस-बॉर्डर प्रेम कहानी होगी जिसे लिखेंगे ज़ोया फैक्टर की कहानी लिखने वाली लेखक अनुजा चौहान, अमितोष नागपाल और केशवी नायर. इसकी शूटिंग पंजाब, लॉस एंजेलेस की जाएगी और जल्द ही इसका टाइटल और रिलीज़ डेट भी फाइनल किये जाएँगे.

अर्जुन हमें जल्द ही आशुतोष गोवारिकर की ऐतिहासिक वॉर-ड्रामा 'पानीपत' में संय दत्त और कृति सेनन के साथ नज़र आएँगे जो की 6 दिसम्बर को रिलीज़ हो रही है और रकुलप्रीत सिंह मिलाप जावेरी की 'मरजावां' में सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और तारा सुतारिया संग दिखेंगी जो की 15 नवम्बर को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load