Bollywood News


बाग़ी 3 में टाइगर और श्रद्धा संग नज़र आएगा ये कलाकार!

बाग़ी 3 में टाइगर और श्रद्धा संग नज़र आएगा ये कलाकार!
ाइगर श्रॉफ की 'बाग़ी', बॉलीवुड की गिनी - चुनी एक्शन फिल्म सीरीज में से एक है और जल्द ही फैन्स को इसका तीसरा पार्ट 'बाग़ी 3' भी देखने को मिलेगा. इस फिल्म में हमें एक बार फिर टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की जोड़ी नज़र आएगी और अब फिल्म की स्टार कास्ट में एक और दमदार एक्टर की एंट्री हो गयी है.

बात हो रही है गली बॉय और सुपर 30 में अहम् किरदारों में नज़र आ चुके एक्टर विजय वर्मा की. खबर है की विजय बाग़ी 3 में एक अहम् किरदार निभाते हुए नज़र आएँगे जिसे लेकर विजय के फैन्स बेहद खुश हैं और हम भी. बॉलीवुड में बीते कुछ वर्षों से बढ़िया कलाकारों को भी बड़ी फिल्मों में अहम् किरदार मिलने लगे हैं न की सिर्फ स्टार किड्स को और दर्शक भी विजय जैसे कलाकारों को देखना पसंद करते हैं.

View this post on Instagram

Use Filters. 😉

A post shared by Vijay Varma (@itsvijayvarma) on



बता दें की बाग़ी 3 एक एक्शन फिल्म है जो की पिछले साल रिलीज़ हुई बाग़ी 2 का सीधा सीक्वल होगी और बाग़ी 1 की ही तरह टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की जोड़ी हमें इस फिल्म में फिर से दखने को मिलेगी.

बाग़ी 3 में रितेश देशमुख भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे और साथ ही अंकिता लोखंडे, आशुतोष राणा, मनोज बाजपाई, सतीश कौशिक, चंकी पाण्डेय और अन्नू कपूर जैसे दिग्गज कलाकार भी हमें ज़रूरी भूमिकाओं में दिखाई देंगे. अहमद खान के निर्देशन में बन रही ये फिल्म हमें, 6 मार्च 2020 को देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load