Bollywood News


केबीसी विवाद पर सोनी टीवी के ऑफिस के बाहर लगे नारे!

बुधवार को प्रसारित हुए कौन बनेगा करोड़पति के एपिसोड में एक सवाल पुछा गया जहाँ महाराष्ट्र के छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम को सवाल के ऑप्शन्स में सिर्फ 'शिवाजी' लिखा गया था जिसके बाद महाराष्ट्र में कई जगह पर केबीसी और अमिताभ बच्चन के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन जारी कर दिया.

महाराष्ट्र की राजनैतिक पार्टी एनसीपी के कार्यकर्ताओं ने शो के निर्माताओं से इस बात को लेकर माफ़ी मांगने के लिए प्रदर्शन किये क्यूंकि अमिताभ बच्चन ने भी ऑप्शन पढ़ते समय छत्रपति शिवाजी महाराज को सिर्फ 'शिवाजी' महाराज कहा था जिसके बाद अगले दिन गुरूवार को शो के निर्माताओं ने शो के दौरान स्क्रीन पर एक माफीनामा भी दिखाया था.

शो के निर्माताओं ने भी इस बात पर माफ़ी मांगी थी और एनसीपी के मुख्य मीडिया सचिव नवाब मालिक ने भी कहा है की सोनी टीवी और शो के निर्माताओं ने ने उन्हें लिखित में एक माफिनामा दे दिया है.

मगर इसके बावजूद यह विवाद ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा है और हाल ही में सोनी टीवी के ऑफिस के बाहर प्रदर्शनकर्ताओं ने जमा होकर विरोध जताया और इस बात पर शो के होस्ट अमिताभ बच्चन का ज़िक्र करते हुए "अमिताभ बच्चन मुर्दाबाद" के नारे भी लगाए.

End of content

No more pages to load