Bollywood News


इस दिन शुरु होगी प्रभास की फिल्म 'जान' की शूटिंग?

इस दिन शुरु होगी प्रभास की फिल्म 'जान' की शूटिंग?
भारत के बाहुबली प्रभास की आखिरी फिल्म 'साहो' एक ज़बरदस्त एक्शन थ्रिलर थी हालांकि फिल्म को अच्छे रेविएव्स नहीं मिले मगर फिर भी इसने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया जिसमे से लगभग 150 करोड़ हिंदी वरज़न की कमाई रही और अब एक्शन के बाद अब प्रभास रोमांस करने के लिए तैयार हैं.

प्रभास हमें अपनी अगली फिल्म में पूजा हेगड़े के साथ नज़र आएँगे जो की एक पीरियड फिल्म होगी और इस फिल्म का निर्देशन करेंगे के.के. राधा कृष्णा कुमार. यह पहली बार होगा जब प्रभास और पूजा हेगड़े हमें एक साथ एक फिल्म में नज़र आएँगे और इसकी शूटिंग यूरोप की खूबसूरत वादियों में की जाएगी.

जान को तीन भाषाओँ में बनाया जाएगा, हिंदी, तमिल और तेलुगु, वैसे इस फिल्म की शूटिंग काफी समय से अटकी हुई थी क्यूंकि प्रभास 'साहो' में व्यस्त थे मगर अब सुनने में आ रहा है की प्रभास इस फिल्म की शूटिंग 18 नवम्बर से शुरु कर सकते हैं.

के.के. राधा कृष्णा कुमार के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म के निर्माता होंगे युवी क्रिएशन्स जिन्होंने प्रभास की फिल्म 'साहो' को भी प्रोड्यूस किया था. जान हमें अगले साल देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load