Bollywood News


'रंगबाज़ फ़िरसे' के सेट पर कॉफी बनी जिमी और गुल की दोस्ती की वजह!

ज़ी5 के शो 'रंगबाज़' को अपने मनोरंजक तथा दमदार कंटेंट के लिए दर्शकों द्वारा बेहद सरहाया गया था और दर्शकों के इसी उत्साह को देखते हुए, हाल ही में जिमी शिरगेल और गुल पनाग अभिनीत "रंगबाज़ फ़िरसे" की घोषणा की गयी है।

शो की टीम हाल ही में भोपाल में शूटिंग कर रही थी और शूटिंग के दौरान जिमी और गुल दोनों को एहसास हुआ कि उन के बीच कॉफी लिए एक समान प्यार है। यही नहीं, जिमी शिरगिल को अपनी कॉफी से बेहद लगाव है, इतना कि वह सेट पर स्वयं खुद के लिए कॉफी बनाते है और जहां भी जाते हैं, अपनी विशेष कॉफ़ी अपने साथ ले जाना नहीं भूलते!

जब अभिनेता को पता चला कि उनकी सह-कलाकार गुल पनाग भी उन्ही की तरह एक कॉफी फैन है तो जिमी ने गुल से उनके हाथों से बनी कॉफी ट्राय करने पर ज़ोर दिया! जिम्मी द्वारा बनाई गई कॉफ़ी ने निश्चित रूप से गुल का दिल जीत लिया और अभनेत्री कॉफी की प्रशंसा करने से खुद को रोक नहीं पाई।

शूटिंग के दौरान, कॉफ़ी ने दोनों कलाकारों की दोस्ती को अधिक गहरा कर दिया है। यहां तक ​​कि जब दोनों के सीन एक साथ नहीं होते थे, उस वक़्त भी जिमी अपनी टीम के सदस्य के हाथों गुल के लिए एक कप कॉफी ज़रूर भिजवाते थे। गुल अक्सर मजाक में कहा करती है कि सेट पर जिमी उनके लिए 'बरिस्ता' थे।

"रंगबाज़ फ़िरसे" एक तेज़-तर्रार क्राइम थ्रिलर है जिसमें जाति वर्चस्व और एक गैंगस्टर की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता शामिल है। नौ-एपिसोड की यह श्रृंखला एक सपने की ऐसी असामान्य कहानी है जो गलत मोड़ ले लेता है।

End of content

No more pages to load