Bollywood News


अपने फनी खजाने से अनीस बज्मी की एक और क्रेज़ी पागलपंती

तीन दशकों में सफल लेखक-निर्देशक के रूप में अपने विशाल फिल्मी करियर में अनीस बज़्मी ने यादगार किरदारों से भरी ब्लॉकबस्टर कॉमेडी के साथ हिंदी सिनेमा और फिल्म प्रशंसकों का मनोरंजन किया है| जिनमे मुख्यतः नो एंट्री, वेलकम फ्रैंचाइज़ी, सिंह इज किंज, नो प्रॉब्लम, रेडी, थैंक यू और मुबारकां आदि फिल्मे है।

कॉमेडी के बादशाह के रूप में पहचान बनाने के बाद, प्रतिभाशाली क्रिएटिव लेखक ने मुनाफा देने वाली फिल्मे जैसे - शोला और शबनम, बोल राधा बोल, आँखें, राजा बाबू और मुझसे शादी करोगी जैसी फिल्मे लिखी है| जिसके कारण इतने वर्षों में उनकी कॉमेडी का अपना अनूठा ब्रांड बना और अभी भी अपनी उस सफलता को अपनी अगली पेशकश पागलपंती के साथ के साथ बनाए रखते हुए है| इस बहु-प्रतीक्षित मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म में अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, इलियाना डिक्रूज, कृति खरबंदा और उर्वशी रौतेला शामिल हैं।

अनीस ने बताया, `एक लेखक होने के नाते मुझे कॉमेडी शैली में बहुत सारी फिल्मों में काम करने में मदद मिली है। मैं शायद ऐसा करने में सक्षम नहीं होता, अगर मैं सिर्फ एक निर्देशक होता और दूसरे व्यक्ति के विचार या कहानी पर काम करता। मैंने हमेशा यह देखा है कि नग्नताऔर दोहरे अर्थ वाले संवादों के साथ मसख़रापन करना बेहद आसान है, लेकिन एक स्वच्छ कॉमेडी के साथ एक फिल्म को हिट कराना जिसका आनंद पूरा परिवार एक साथ बैठकर ले सकता है, यह एक वास्तविक चुनौती है `

अधिकतम फिल्म हिट देने वाले निर्माता, जिनके पास अगले साल तक के लिए पंक्तिबद्ध कॉमेडी फिल्म की कतार लगी है बताते है "कॉमेडी बहुत ही गंभीर व्यवसाय है, और दिलचस्प रूप से बहुत से लोग इस बात से वाकिफ नहीं हैं कि मैंने अब तक जितनी भी कॉमेडी फिल्में बनाई हैं, उनमें से ज्यादातर फिल्मों को मैंने उन्हें लिखी हैं। जब मैं सबसे अच्छी स्थिति में नहीं था, या अस्वस्थ हालत में था। `

एक दिलचस्प किस्सा याद करते हुए जो उनके कार्य के प्रति उनके प्रोफेशनलिज्म और डेडिकेशन को भी दर्शाता है, बज्मी ने कहा कि, "जब मैं वेलकम की शूटिंग कर रहा था, तब मैं एक विशेष शेडूयल के दौरान अस्वस्थ था और जब नाना (पाटेकर) को मेरे अस्वस्थ होने के बारे में पता चला, तो वह मेरे लिए थोड़ा सा चिंतित थे और उन्होंने मुझे आराम करने के लिए कहा। लेकिन मैंने उनसे कहा कि अगर मैं काम करता रहूँगा तो ठीक रहूंगा| बाद में मैं जब इस फिल्म की एडिटिंग कर रहा था, तो मेरे असिस्टेंट ने मुझे बताया कि कैसे मैंने अस्वस्थ होने के दौरान उस विशेष शेडूयल को शूट किया। जैसा कि राज कपूर साहब ने कहा, 'शो मस्ट गो ऑन' " उनकी सफल कॉमेडी की तरह, उनके द्वारा बनाए गए किरदार भी उतने ही क्रेजी हैं, उतने ही मनोरंजक और यादगार हैं, चाहे वह वेलकम में उदय-मजनू भाई हों और नो एंट्री में प्रेम और किशन। उनकी बहु-प्रतीक्षित मल्टी स्टारर हंसा- हंसा कर लोटपोट कर देने वाली फिल्म पागलपंती भी इसी तरह की है| अनीस ने कहा कि `फिल्म की शूटिंग रोलर-

कोस्टर राइड से कम नहीं थी। मुझे यकीन है कि दर्शक फिल्म में क्रेज़ी किरदारों का पूर्ण आनंद लेंगे, चाहे वह अनिल कपूर का वाईफाई भाई हों, जॉन अब्राहम का राज किशोर, अरशद का कबाड़ के रूप में और फिर चाहे चंदू के रूप में पुलकित। सबसे महत्वपूर्ण चुनौती यह है कि आपके साथ काम करने वाले सभी कलाकार एक फिल्म निर्माता के रूप में आप और आपके विज़न में विश्वास बनाए रखें। मैं आभारी हूं उन अभिनेताओं का जिनके साथ मैंने काम किया है उन्होंने हमेशा मुझ पर विश्वास किया है। शायद यह उनके प्यार और सम्मान से अलग है!"

End of content

No more pages to load