डेज़ी शाह जिन्हें आखिरी बार रेस 3 में देखा गया था, वह अब 'गुजरात 11' के साथ गुजराती सिनेमा में अपनी पहली
पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। डेजी इस फिल्म में एक फुटबॉल कोच की भूमिका निभाती नजर आएंगी। एक
जिद्दी व्यक्ति जो सही के लिए हमेशा खड़ा रहता है!
उनकी आने वाली फिल्म का टीज़र रिलीज हो चुका है और उसे इंडस्ट्री से काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। यहां
तक की सलमान खान भी डेजी शाह के हालिया टीजर की प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं। सलमान ने इस खबर को अपने
फैंस के साथ शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला और अपने गुजराती डेब्यू के लिए डेज़ी को शुभकामनाएं
दीं, देखते ही देखते सलमान का इस पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
जयंत गिलटक द्वारा निर्देशित 'गुजरात 11' 29 नवंबर 2019 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फिल्म
पहली गुजराती स्पोर्ट्स ड्रामा होगी, जिसमें डेज़ी शाह, प्रतीक गांधी और केविन डेव के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती
नजर आएंगी।
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इस फिल्म के बारे में बात करते हुए डेजी शाह ने कहा कि, "मुझ पर रीजनल फिल्मों को
नहीं करने जैसा कोई प्रतिबंध नहीं लगा है। 'गुजरात 11' एक अच्छी स्क्रिप्ट है, यह मनोरंजन, कॉमेडी, भावनाओं का
पूर्ण पैकेज है और इसमें दर्शकों के लिए एक मैसेज भी है।"
साथ ही उन्होंने अपने कैरेक्टर के लिए की गयी तैयारियों का जिक्र करते हुए कहा कि, "मैंने 2 महीने तक फुटबॉल की
प्रैक्टिस की है। एक शार्ट फिल्म करना आसान नहीं है। मुझे फुटबॉल के बारे में ज्यादा समझ नहीं है लेकिन निर्देशक
और टीम ने मुझे एक प्रो बना दिया है।"
'गुजरात 11' के बाद डेजी को उनकी अगली 'टिप्सी' में देखा जाएगा, जो इस महीने ऑन दा फ्लोरे आने के लिए तैयार
है!
सलमान खान ने डेज़ी शाह के नए 'गुजरात 11' टीज़र को बताया बेमिसाल
Wednesday, November 13, 2019 11:19 IST


