Bollywood News


जॉली एलएलबी 3 में डबल धमाल! ये अभिनेता आएँगे साथ?

अरशद वारसी की जॉली एलएलबी एक स्लीपर हिट थी जिसके बाद आई अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 2 जो की सुपरहिट रही और अब खबर आ रही है की जॉली एलएलबी 3 भी बनने की कगार पर है और फिल्म में इस बार डबल धमाल होने वाला है मतलब सिर्फ एक नहीं बल्कि दोनों जॉली एक साथ आ सकते हैं!

जी हाँ, आपने सही पढ़ा, बॉलीवुड के गलियारों से आ रही उडती - उडती अफवाहों की मानें तो जॉली एलएलबी 3 में हमें अरशद वारसी का जॉली और अक्षय कुमार का जॉली एक साथ नज़र आ सकते हैं, लेकिन मजेदार बात ये नहीं है मजेदार बात ये है की दोनों फिल्म में एक दूसरे के खिलाफ कोर्ट में लड़ते नज़र आएँगे.

अगर ऐसा होता है तो कुछ बातें पक्की हैं, फैन्स के लिए डबल ख़ुशी का मौका और फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर आराम से 200 करोड़ कमाना. इस बारे में अरशद वारसी से बात की गयी तो उन्होने कहा की 'ये आईडिया तो पहले से ही था और मुझे अक्षय लगता है अक्षय और फॉक्स (स्टूडियोज) भी ये चाहते हैं. तो ऐसा हो तो सकता है. मैं ना नहीं कहूँगा क्यूंकि मुझे ऐसा नहीं कहा गया है, चांस तो है'

जी, अब इतना अरशद ने कह ही दिया है तो चांस तो भाई है. अब अगर ऐसा हो जाए तो बात ही बन जाए. फिलहाल अक्षय कुमार हमें जल्द ही राज मेहता की कॉमेडी फिल्म गुड न्यूज़ में नज़र आएँगे जो की 27 दिसम्बर को रिलीज़ होगी और अरशद हमें अनीस बज्मी की पागल्पंती में नज़र आएँगे जो की 22 नवम्बर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load