Bollywood News


इस 'ब्लाउज़' के कारण विवाद से घिरी वानी कपूर!

इस 'ब्लाउज़' के कारण विवाद से घिरी वानी कपूर!
वैसे तो वानी कपूर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं, चाहे वे उनकी सुपरहॉट तसवीरें हो या फिर उनकी हालिया रिलीज़ फिल्म 'वॉर' का 300 करोड़ का आंकड़ा पार करना हो. अब एक बार फिर वे एक बात को लेकर ख़बरों में आ गयी हैं मगर इस बार कारण अच्छा नहीं बल्कि एक विवादित 'ब्लाउज़' है.

जी हाँ सही पढ़ा आपने, हाल ही में वानी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जिसमे उन्होंने एक पिंक कलर का फैशनेबल ब्लाउज़ पहना है और बताने की ज़रुरत नहीं है की वानी इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत लग रही हैं मगर जो बात फैन्स के साथ - साथ लोगों को पसंद नहीं आई वो ये की वानी के ब्लाउज़ पर 'राम' नाम लिखा हुआ है वो भी सब जगह.

बस इसी बात को लेकर कई लोगों ने विरोध जताना शुरु कर दिया और हिन्दू लोगों की आस्था को ठेस पहुचाने को लेकर वानी कपूर को काफी बुरा भला सुनना पड़ा. जिसके बाद वानी ने अपनी ये तस्वीर सोशल मीडिया से डिलीट भी कर दी. देखिये -



वानी की इस तस्वीर को लेकर काफी खरी खोटी सुननी पड़ रही है हालांकि अब तस्वीर उन्होंने हर सोशल मीडिया प्लेटफार्म से डिलीट कर दी है. वानी हाल ही में ऋतिक रौशन और टाइगर श्रॉफ के साथ 'वॉर' में नज़र आई थी जो की सुपरहिट रही और इसने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई भी की.

जल्द ही वानी हमें यशराज की ही एक और फिल्म 'शमशेरा' में दिखेंगी जो की एक 19वीं सदी के एक डकैत की कहानी है. फिल्म में वानी रणबीर कपूर के साथ नज़र आएंगी, साथ ही संजय दत्त, रौनित रॉय, आशुतोष राणा, शरत सक्सेना, सौरभ शुक्ला, आहाना कुमरा, और त्रिधा चौधरी भी अहम् किरदारों में दिखेंगे. शमशेरा 31 जुलाई 2020 को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load