Bollywood News


अंकिता लोखंडे करेंगी कृति खरबंदा को इस फिल्म में रिप्लेस?

अंकिता लोखंडे करेंगी कृति खरबंदा को इस फिल्म में रिप्लेस?
अंकिता लोखंडे की मेहनत आखिर रंग लाने लगी है और कंगना रानौत की 'मणिकर्णिका' में अपने किरदार के लिए तारीफें बटोरने के बाद अब ये अद्कारा हमें टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर के साथ 'बागी 3' में भी एक अहम् किरदार निभाती नज़र आएंगी और अब खबर आ रही है की अंकिता ने एक बड़ी फिल्म में कृति खरबंदा की जगह ले ली है.

जी हाँ, बात हो रही है रुफी जाफ़री की थ्रिलर फिल्म 'चेहरे' की जिसमे कृति खरबंदा पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ काम करने वाली थी साथ ही 'राज़ रिबूट' में उनके को स्टार रह चुके इमरान हाश्मी भी हैं मगर कई कारणों के चलते हाल ही में कृति को फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था.

फिल्म के निर्माता जल्द से जल्द कृति की जगह लेने के लिए एक नयी अभिनेत्री की तलाश में थे और अब खबर आ रही है की कृति की जगह लेने के लिए अंकिता लोखंडे को फाइनल कर लिया गया है जो की अंकिता और उनके फैन्स दोनों के लिए ही बढ़िया खबर है.



बता दें की रूमी जाफ़री द्वारा निर्देशित 'चेहरे' एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है जिसमे अमिताभ बच्चन और इमरान हाश्मी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएँगे और यह पहली बार है जब दोनों एक साथ काम करेंगे. साथ ही रघुबीर यादव, धृतिमान चैटर्जी, सिद्धन्त कपूर और रिया चक्रबोर्ती भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. चेहरे 20 अप्रैल, 2020 को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load