कार्तिक आर्यन, भूमि पेड्नेकर और आनन्या पांडे हमें जल्द ही मुदस्सर अज़ीज़ की फिल्म 'पति पत्नी और वोह' में धमाल मचाते हुए नज़र आएँगे लेकिन उससे पहले ये तीनो फिल्म के लेटेस्ट गाने 'अखियों से गोली मारे में आपको डांस फ्लोर पर ले जाने के लिए आ गए हैं.
गोविंदा और रवीना टंडन की फिल्म रजा बाबु के मशहूर गाने 'अखियों से गोली मारे' को इस फिल्म के लिए रीक्रिएट किया गया है और गाना आखिर पूरे दिन का इंतज़ार के बाद जारी भी कर दिया गया है जिसे सुन कर आप अपने आप झूमने लगेंगे.
गाने को अपनी ज़बरदस्त आवाज़ में गाया है मिका सिंह और तुलसी कुमार ने, लिखा है शब्बीर अहमद ने और म्यूजिक दिया है तनिष्क बागची ने. देखिये विडियो -
पति पत्नी और वो: डांस फ्लोर पर ले जाने आ गया अखियों से गोली मारे!
Wednesday, November 20, 2019 17:18 IST
बता दें की पति पत्नी और वो 1978 में रिलीज़ हुई इसी नाम की बॉलीवुड फिल्म का मॉडर्न रीमेक है और फिल्म में कार्तिक आर्यन, भूमि पेड्नेकर और आनन्या पाण्डेय के साथ ही अपार्शक्ति खुर्राना और राजेश शर्मा भी अहम् किरदारों में नज़र आएँगे.
फिल्म का निर्देशन किया है मुदस्सर अज़ीज़ ने और निर्माता हैं भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा, जूनो चोपड़ा और क्रिशन कुमार. पति पत्नी और वो हमें 6 दिसम्बर को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.


